MP Board Result 2026:Class 10th & 12th Direct Link


MP Board Result 2026-मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल द्वारा एमपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है|। इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल (Class 10th) और हायर सेकेंडरी (Class 12th) की परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

MP Board Result 2026:Class 10th & 12th Direct Link

MP Board Result 2026 Overview: Key Highlights

बोर्ड का नाम (Board Name)माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
परीक्षा श्रेणी (Category)10वीं (High School) और 12वीं (Higher Secondary)
शैक्षणिक वर्ष (Academic Session)2025-26
परीक्षा की तारीख (Exam Date)फरवरी – मार्च 2026
MP Board 10th Result 2026 Date15 अप्रैल 2026
MP Board 12th Result 2026 Date15 अप्रैल 2026
रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यकरोल नंबर + आवेदन क्रमांक (Application Number)
आधिकारिक वेबसाइटmpbse.nic.in
MP Board Result 2026 Direct Linkरिजल्ट डाउनलोड Click Here

MP Board 10th Result 2026 Kab Aayega? (लेटेस्ट समाचार)

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और MPBSE बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा पूर्ण होने के बाद एमपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर दिया गया है

MP Board 12th Result 2026: (Science, Commerce, Arts Streams)

कक्षा 12वीं (Inter) के छात्र जो उच्च शिक्षा और स्नातक (Undergraduate) में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए MP Board 12th Result 2026 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। एमपी बोर्ड भोपाल द्वारा विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce), कला (Arts) और कृषि (Agriculture) संकायों के नतीजे एक ही साथ घोषित किए जाते हैं।

जैसे ही शिक्षा मंत्री भोपाल स्थित मुख्यालय से रिजल्ट की घोषणा करेंगे, हम यहाँ सबसे पहले MP Board 12th Result 2026 Toppers List और जिलेवार पास प्रतिशत (District-wise Pass Percentage) का डेटा अपडेट करेंगे।

How to Check MP Board Result 2026 Online? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

एमपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करना अन्य बोर्डों की तुलना में थोड़ा अलग है क्योंकि यहाँ रोल नंबर के साथ एप्लीकेशन नंबर भी माँगा जाता है। नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले इस पेज के टॉप पर दिए गए “Fast Server Link” पर क्लिक करें।
  2. अब आपके सामने ‘MPBSE Examination Results 2026’ का होमपेज खुलेगा।
  3. अपनी कक्षा का चयन करें (जैसे- HSC Class 10th या HSSC Class 12th)।
  4. अब पहले बॉक्स में अपना Roll Number दर्ज करें।
  5. दूसरे बॉक्स में अपना Application Number (आवेदन क्रमांक) दर्ज करें।
  6. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या स्क्रीनशॉट कर लें।

How to Find MP Board Application Number? (आवेदन क्रमांक कैसे खोजें?)

कई छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर भूल जाते हैं। इसके बिना आप रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।

  • एप्लीकेशन नंबर आपके प्रवेश पत्र (Admit Card) के दाहिने ऊपरी कोने पर लिखा होता है।
  • यदि एडमिट कार्ड खो गया है, तो आप अपने स्कूल के प्राचार्य (Principal) से संपर्क करके अपना आवेदन क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं।
  • MP Online पोर्टल के माध्यम से भी ‘Admit Card’ को दोबारा डाउनलोड करके इसे खोजा जा सकता है।

MP Board Grading System and Passing Marks 2026

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा अपनाई गई ग्रेडिंग प्रणाली इस प्रकार है:

  • A+ Grade: 90% से ऊपर
  • A Grade: 80% – 90%
  • B Grade: 70% – 79%
  • C Grade: 60% – 69%
  • D Grade: 33% – 59% (उत्तीर्ण)
  • E Grade: 33% से कम (अनुत्तीर्ण)

MP Board Result 2026 Year Analysis मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 का विस्तृत विश्लेषण

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

साल10वीं पास %12वीं पास %
202673.42% 76.01%
202563.50%68.20%
202458.10%64.48%
202363.29%55.28%

1. ओवरऑल पास प्रतिशत (Overall Pass Percentage)

इस वर्ष परिणामों में पिछले वर्षों की तुलना में काफी सुधार देखने को मिला है:

  • कक्षा 10वीं: नियमित (Regular) छात्रों का कुल पास प्रतिशत 73.42% रहा। परीक्षा में लगभग 7.87 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से करीब 5.78 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए।
  • कक्षा 12वीं: 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा। इस परीक्षा में लगभग 6.13 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4.66 लाख छात्रों ने सफलता प्राप्त की।

2. लड़कियाँ vs लड़के (Gender-wise Performance)

लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है:

  • 10वीं बोर्ड: नियमित छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% दर्ज किया गया।
  • 12वीं बोर्ड: 12वीं में भी लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लगभग 79.41% रहा।

3. सरकारी स्कूल vs प्राइवेट स्कूल (Government vs Private Institutions)

इस साल के परिणामों का सबसे उल्लेखनीय पहलू सरकारी स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन है:

  • कक्षा 10वीं: सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का प्रतिशत 68.64% पर सिमट गया।
  • कक्षा 12वीं: सरकारी स्कूलों ने 80.43% का शानदार पास प्रतिशत दर्ज किया, जो प्राइवेट स्कूलों (69.67%) की तुलना में काफी अधिक है।

4. टॉपर्स की सूची 2026 (Toppers List)

कक्षा 10वीं के टॉपर्स:

इस वर्ष 10वीं की मेरिट सूची में कुल 378 छात्रों ने जगह बनाई है (235 लड़कियाँ और 143 लड़के)।

  • प्रथम स्थान: प्रतिभा सिंह सोलंकी (पन्ना) — 499/500 अंक
  • द्वितीय स्थान: अमय गुप्ता (सीधी) और अक्षरा घोडेश्वर (बालाघाट) — 498/500 अंक
  • तृतीय स्थान: योगेंद्र सिंह परमार, अनन्या वर्मा, शिवम बोपचे सहित 7 छात्रों ने 497 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया।

कक्षा 12वीं के टॉपर्स (स्ट्रीम के अनुसार):

  • वाणिज्य (Commerce): खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा (भोपाल) — 494/500 अंक
  • विज्ञान-गणित (Science-Maths): श्लोक प्रजापति (सीहोर)
  • विज्ञान-जीव विज्ञान (Science-Biology): तन्वी कुमावत (इंदौर)
  • कला (Arts): श्रुति तोमर (मुरैना) और आकाश अहिरवार (छतरपुर)
  • कृषि (Agriculture): तुलसी राजावत और चंचल कुशवाहा (शिवपुरी)

5. परीक्षा परिणाम कैसे देखें और आगे की राह

  • मार्कशीट डाउनलोड: भारी वेब-ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट्स (mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in) पर दिक्कतें आ सकती हैं। छात्र अपनी वैध डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या MPBSE Mobile App के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सप्लीमेंट्री परीक्षा (Second Opportunity): नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत इस साल “सप्लीमेंट्री” का ठप्पा हटा दिया गया है। जो छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा 7 मई से 25 मई 2026 के बीच ‘द्वितीय अवसर’ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ताकि उनका अकादमिक वर्ष खराब न हो।

Details Mentioned on MPBSE Scorecard 2026

जब आप अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो सुनिश्चित करें कि नीचे दी गई सभी जानकारियां सही हैं:

  • परीक्षार्थी का नाम (Candidate’s Name)
  • माता/पिता का नाम
  • स्कूल कोड और स्कूल का नाम
  • रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर
  • विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
  • कुल योग और डिवीजन (Division)
  • रिजल्ट स्टेटस (Pass / Fail / Dist / Supple)

MP Board Result 2026: Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1: MP Board 10th 12th Result 2026 कब आएगा?

उत्तर:एमपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 समय सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है

प्रश्न 2: क्या रोल नंबर के बिना एमपी बोर्ड रिजल्ट देखा जा सकता है?

उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर केवल रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है।

प्रश्न 3: एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल साइट क्या है?

उत्तर: आधिकारिक सूचना के लिए mpbse.nic.in और रिजल्ट देखने के लिए https:result.mponline.gov.in का उपयोग करें।